Visitors have accessed this post 712 times.
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेडिया खुर्द में चार नामजद लोगों ने दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
गांव खेडिया खुर्द में अरविंद पुत्र रनवीर सिंह सोमवार को सुबह साढे़ आठ बजे अपने घर के सामने बैठा था।तभी पुरानी रंजिश को लेकर चार लोग गाली देने लगे, मना किया तो मार – पीट कर घायल कर दिया। उसका बड़ा भाई अवधेश बचाने के लिए आया तो उसको भी मारा – पीटा, जिससे वह भी घायल हो गया । रिपोर्ट बबलू , शालू , ओमवीर पुत्रगण रामचंद्र , सर्वेंद्र पुत्र जयवीर सिंह निवासी खेडिया खुर्द के खिलाफ कोतवाली में लिखाई गई है।

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









