Visitors have accessed this post 702 times.
रति का नगला पेट्रोल पंप के सामने पलटी एक कार एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप घायल राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल आपको बता दें हसायन के रहने वाले विकास कुमार अपनी बेटी के साथ किसी कार्य से रति का नगला होते हुए सिकंदरा राऊ जा रहे थे जैसे ही उनकी कार रति का नगला से निकलकर बरेली मथुरा राजमार्ग पर पहुंची अचानक अज्ञात कारणों के चलते रोड किनारे पलट गई कार के पलटते ही वहां मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जिनके द्वारा तत्काल बचाव कार्य करते हुए कार को सीधा कर पिता पुत्री को कार से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है
![]()








