Visitors have accessed this post 728 times.

हाथरस के आगरा रोड पर डीआरबी कॉलेज के पास रखे दिव्यांग युवक के चाय बिस्किट के खोखे में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, हजारों का हुआ नुकसान, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया आर्थिक सहायता का आश्वासन। आपको बता दें हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड डीआरबी इंटर कॉलेज के पास आकाश नामक दिव्यांग युवक चाय बिस्किट नमकीन आदि का खोखा चलाता था, यही खोखा उसके परिवार की आजीविका का साधन था, आकाश की माने तो उसके खोके में आज किसी के द्वारा आग लगा दी गई जब तक फायर ब्रिगेड और अन्य लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया तब तक उसके लकड़ी के खोखे सहित उसमे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया आग लगने की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसके द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं मौके पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा के द्वारा दिव्याग को आर्थिक सहायता स्वयम देने और प्रशासनिक स्तर से दिलवाने का आश्वासन दिया गया है

INPUT-BUERO REPORT