Visitors have accessed this post 1292 times.
सिकंदराराऊ : अपर जिला अधिकारी बसंत अग्रवाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया । इस अवसर पर समय सीमा के अंदर कार्य पूरा न होने पर उन्होंने नगरपालिका जेई तथा ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है ।
एडीएम बसंत अग्रवाल शनिवार को उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा के साथ नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए जा रहे मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे । स्टेडियम का कार्य पूर्ण होने के लिए उन्होंने ठेकेदार तथा नगरपालिका जेई पारुल दीक्षित को कड़ी फटकार लगाई ।
उन्होंने कहा कि बार बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभी तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। 24 घंटे के अंदर काम समाप्त करके स्टेडियम को तैयार कर दिया जाए ।अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
![]()









