Visitors have accessed this post 605 times.

सिकंदराराऊ : रविवार को सिकंदराराऊ रेंज की सिकंदराराऊ पौधशाला पर अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिलाएओं व ग्रामीणों के साथ गोष्टी की गई और वृक्षारोपण किया गया ।
जैव विविधता के बारे में ग्रामीणों को समझाते हुए बताया गया कि जैव विविधता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है । अगर वृक्ष नहीं होंगे तो हमारा जीवन संभव नहीं है। वन नहीं और जंगली जीव नहीं होंगे। इसलिए उनका रहना भी जरूरी है। नहीं होंगे तो जल साफ स्वच्छ नहीं रहेगा। जो भी प्राकृतिक धरोहर है। हर वस्तु यहां मनुष्य जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसलिए हम सभी को पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और वन्य जीव व पक्षियों की रक्षा करें ।
कार्यक्रम में वन विभाग के वीरेंद्र सिंह, श्री चंद्र , नीरज कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

vinay