Visitors have accessed this post 1125 times.
हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के मुरसान चौराहे पर एक मिठाई विक्रेता की दुकान में रखे सिलेंडर में लगी आग से इलाके में मचा हड़कंप।सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू।आपको बता दे की सादाबाद के मुरसान चौराहे पर राजवीर उपाध्याय की हलवाई की दुकान है जिस दुकान पर रखी भट्टी पर दूध गर्म करते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई।अचानक सिलेंडर में आग लगने से भगदड़ मच गई। वहीं कुछ सामान लेने आए निर्मल भारत गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज राजवीर चौधरी द्वारा सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।वही दुकान में लगी आग की सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा फायर बिग्रेड पहुंच गई जिसके द्वारा दुकान में लगी आग को बुझाया गया है।
![]()









