Visitors have accessed this post 2047 times.

हाथरस : हाथरस के उभरते हुए ओज के कवि राणा मुनि प्रताप इन दिनों देश भर में अपनी कविताओं के माध्यम से हाथरस का नाम रोशन करने का कार्य कर रहे हैं।

उनसे वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दिनांक 13 जुलाई को श्री बागेश्वर धाम छतरपुर मध्यप्रदेश में महाकवि श्रीप्रकाश पटैरिया के संयोजन में होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भी काव्यपाठ करेंगे। जहाँ बाला जी महाराज के कृपा पात्र और बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पण्डित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहेंगे।
उनकी काव्य यात्रा की श्रृंखला बागेश्वर धाम छतरपुर के बाद चित्रकूट, जबलपुर, कोटा राजस्थान, लखनऊ आदि है। उनकी काव्य यात्रा के लिए उनके तमाम प्रशंसकों ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
शुभकामनाएं देने वालों में मुख्य रूप से अरुण पुंढीर, ज्ञानी सिसोदिया, देव ठाकुर, अंकित सिसोदिया, आकाश प्रताप सिंह, मनोज प्रताप सिंह, कमल पंडित ऋषि प्रताप सिंह, लोकपाल सिंह, विनय चौहान आदि लोगों ने शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया।

डॉ एसके राजू से डायबिटीज को लेकर खास बातचीत   

 

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए फॉलो करें TV30 INDIA का ऑफिशियल फेसबुक पेज –
https://www.facebook.com/TV30INDIA/