Visitors have accessed this post 1094 times.
सिकंदराराऊ : नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज के पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । भारतीय संस्कृति एवं हिंदू परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सौभाग्य सौभाग्याकांक्षिणी महिलाओं द्वारा किए जाने वाले तीज व्रत से पूर्व शनिवार को टैगोर इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सभी छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सभी ने बढ़-चढ़कर अपनी कला को प्रदर्शित किया । इसमें जूनियर वर्ग में रिद्धि सैनी, आनिया सैलानी एवं रिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी व तनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में नंदिनी एवं मंतिशा ने प्रथम ,कोमल सैनी एवं रिया वर्मा ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। गौरी शर्मा, कशिश , नंदिनी शर्मा, यशु पुंडीर एवं खुशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।
प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना कुमार ने छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर संध्या जादों, गीता तनेजा, सुषमा यादव, खुशबू माहेश्वरी आदि उपस्थित रहीं।

यह भी देखें :-









