Visitors have accessed this post 1458 times.
हाथरस : सासनी के दयानंद जूनियर हाई स्कूल सासनी में हरियाली तीज के उपलक्ष में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रज्ञा वार्ष्णेय रहीं। स्कूल की बालिकाओं ने बड़ी उल्लास से भाग लिया प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में कुल 35 छात्राओं ने भाग लिया सीनियर वर्ग में प्रथमं कुमारी तनु द्वितीय कुमारी जूनियर वर्ग में प्रथम कुमारी वर्षा और द्वितीय कुमारी चंचल रही ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित प्रज्ञा वार्ष्णेय द्वारा बताया गया ऐसी प्रतियोगिताएं बालिकाओं में संस्कृति से जुड़ा बनाने के लिए परम आवश्यक है प्रधानाचार्य सरोज जैन कार्यक्रम संयोजिका नेहा वार्ष्णेय, अचला वार्ष्णेय चंचल वार्ष्णेय, आरती, साक्षी आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं । 
इनपुट : देव प्रकाश









