Visitors have accessed this post 877 times.
सिकंदराराऊ : रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अवधेश कुमार यादव ने अखिल भारतीय खेलकूद कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर को गौरवान्वित किया। यह छात्र झांसी खेलने गया था। सिकंदराराऊ के निकट स्थित फरीदाबाद गांव से सामान्य परिवार से रहने वाला छात्र आज अपने क्षेत्र को गौरवान्वित कर रहा है । प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार में एक खुशी का माहौल है। सभी ने भैया के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं परिवार को बधाई दी। बधाई देते हुए कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने बताया कि यह छात्र एसजीएफआई खेलकूद में से सहभागिता करेगा।
![]()
यह भी देखें :-









