Visitors have accessed this post 819 times.

सिकंदराराऊ : जी. टी. रोड स्थित प्रबुद्ध भारती बाल विहार विद्यालय के प्रांगण में गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिसमें स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों, अध्यापक – अध्यापिकाओं, और स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता के समक्ष पुष्प अर्पित किये।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अवनीश गौतम ने सभी बच्चों को राष्ट्रपिता के पद चिन्हों पर चलने की सीख दी और सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वह हमेशा नशे व नशीले पदार्थों से दूर रहें नशा उपयोगी नहीं हमेशा दुरुपयोगी ही रहा है और नशा व नशीली चीजों का एक फायदा नहीं लेकिन अनेक नुकसान हैं |

vinay

यह भी देखें :-