Visitors have accessed this post 1191 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय ज्योति नगर कॉलोनी में श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा निकालकर धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। कलश यात्रा का शुभारम्भ भूतेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हो कर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची।
तत्पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ वृंदावन धाम से पधारे पंडित आचार्य देव यदुवंशी जी महाराज के मुखारविंद से भक्तों को कथा का श्रवण कराया गया।
प्रथम दिवस पर महाराज जी ने धुंधकारी मोछ, गोकर्ण नाथ की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रेत योनि में पड़े हुए व्यक्ति की भागवत कथा सुनने मात्र से ही मुक्ति हो जाती है । इसलिए भागवत कथा को मुक्ति दायनी कहा गया है।
इस मौके पर पंडित विद्याराम शर्मा, मुन्नी देवी, आचार्य कौशल कुमार, संतोष कुमार, चिंटू भारद्वाज, मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, कमलेश शर्मा, कमलेश कुशवाह, मीना कुशवाह, कुसुम चौहान, डोली सैंगर, मिथलेश, कुमकुम, नेहा शर्मा, प्रमिला यादव, मंजूलता, द्रोपा, साधना, मनू, मीरा, काजल, प्राची, यशोदा, रजनी, रजंना, आनंद शर्मा, विवेक शर्मा, यश शर्मा,आयुष माहेश्वरी, विपिन शर्मा, हरेंद्र गोस्वामी, गगन गोस्वामी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।

vinay

यह भी देखें :-