Visitors have accessed this post 756 times.

सिकंदराराऊ : जीटी रोड पर उड़ रही धूल से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा सोमवार को पानी का छिड़काव कराया गया ।
बता दें कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण नगर की सीमा में अलीगढ़ रोड पर रतनपुर बाईपास से लेकर एटा रोड स्थित मंडी समिति बाईपास तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। जिस पर पूरे दिन धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। गड्ढों के कारण वाहनों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। धूल उड़ने से दुकानदारों एवं राहगीरों को कठिनाई से गुजरना पड़ रहा है। लोग आसानी से सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा सड़क की दुर्दशा के संबंध में जिलाधिकारी एवं एनएचएआई के डायरेक्टर से शिकायत की जा चुकी है। परंतु अभी तक आश्वासन के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र द्वारा सोमवार को नगर क्षेत्र में जीटी रोड पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया। जिससे कि लोगों को धूल भरी आंधी से राहत मिल सके।

vinay

यह भी देखें :-