Visitors have accessed this post 785 times.
सिकंदराराऊ : मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सकें।
इस मौके पर श्री कृष्ण दीक्षित फौजी, शरद शर्मा, किशन उपाध्याय, कृष्णकांत शर्मा , विशाल पचौरी, गोपाल पाठक , माधुरी चतुर्वेदी दिव्यांशी , निशा शर्मा, प्रगति गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, निशा नाज, अनम मलिक, कुलसुम मलिक, निशा खान आदि मौजूद रहे ।
![]()
यह भी देखें :-









