Visitors have accessed this post 935 times.

सिकंदराराऊ : बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा छोट छोटे बच्चों को उत्कृष्ट पुरस्कार का वितरण किया गया। यह वितरण समारोह मदन मोहन बाल विद्या मंदिर नौरंगाबाद पश्चिमी में किया गया।
शाखा प्रबंधक प्रहलाद सिंह और उप शाखा प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता द्वारा यह पुरस्कार बच्चों को प्रदान किया गया। सभासद मुकुल गुप्ता द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा दिए गए इन पुरस्कार पर शाखा प्रबंधक का आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में पंकज पचौरी प्रबंधक, मंजू पचौरी प्रधानाचार्य, निर्मल दास, पुष्पा पचौरी और समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

vinay

यह भी देखें :-