Visitors have accessed this post 709 times.
सिकंदराराऊ : क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड सिकंदराराऊ के चुनाव को लेकर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के अथक प्रयासों से सभी 13 संचालकों को निर्विरोध चुना गया।
निर्विरोध चुने गए संचालक श्रीमती मधु जादौन पत्नी नरेन्द्र सिंह जादौन , योगेन्द्र सिंह एडवोकेट , अश्वनी कुमार बरतर खास, विष्णु कुमार पुरदिलनगर, सतेन्द्र सिंह गिनौली, प्यारेलाल भुर्रका, राजपाल सिंह टीकरीकलां, अजयकुमारी चमरौली, सरोज देवी बरसौली, सुरंजन सिंह श्याम नगर, दिनेश कुमार मऊ चिरायल, कृष्ण कुमार भूरे सुजावलपुर, सोमिल गहलोत शामिल हैं। चुने हुए संचालकों में से 13 अप्रैल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से ठाकुर सतेन्द्र सिंह पुंढीर, धीरेन्द्र सिंह गहलोत, नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक, बबलू सिसौदिया, महेश यादव संघर्षी, गजेन्द्र सिंह, श्रीनिवास यादव, पिन्टू नेता जी, अशोक यादव, बीरेंद्र शर्मा, रनवीर सिंह एडवोकेट, हरपाल सिंह यादव, राय सिंह यादव, नागेन्द्रपाल सिंह, मुनेश चौहान बसंत चौहान ,शैलू यादव, भूपेन्द्र सिंह चौहान, धीरेन्द्र सिंह पुंढीर, बृजेश यादव बांबी आदि मौजूद रहे।

यह भी देखें :-









