Visitors have accessed this post 467 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान में डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त अध्यापकों ने विद्यालय के बच्चों को बाबा साहब के जीवन चरित्र तथा उनके सिद्धांतों और आदर्शों की जानकारी दी।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने कहा कि बाबा साहब ने संघर्षमयी जीवन के बाद भी भारत देश के लिए जो किया है । वह समय के अंत तक अमिट अक्षरों में लिखा रहेगा । श्री सिसोदिया ने कहा कि लोग बाबा साहब को तो मानते हैं लेकिन उनकी बात नहीं मानते। ऐसा नहीं होना चाहिए। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हमें नया दिनमान मिल सकता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव, टोड़ी सिंह गौतम, रघुवीर सिंह ,विनोद यादव ,रिंकू यादव, संजीव चौहान ,श्रीमती कमलेश पुंडीर, मंजू जी, मंजू रानी ,सीमा शर्मा, प्रीति यादव ,रोहिणी ,विमल ,नेहा प्रजापति आदि मौजूद रहे ।

vinay

यह भी देखें :-