Visitors have accessed this post 844 times.
सिकंदराराऊ : पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह द्वारा नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल व शातिंपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत कस्बा सिकन्द्राराऊ, पुरानी तहसील रोड, एमआई कोलेज, गौसगंज, राठी चौराहा, कनपुरिया तिराहा, बस अड्डा, जीटी रोड, पंत चौराहा आदि संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ फोर्स व पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया । इस दौरान क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई ।
फ्लैग मार्च में कम्पनी कमांडर आरएएफ, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ आशीष कुमार आदि अधिकारी, आरएएफ बल एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे ।

![]()
यह भी देखें :-









