Visitors have accessed this post 856 times.

सिकंदराराऊ : निकाय चुनाव के दूसरे चरण के दौरान गुरुवार को सिकंदराराऊ नगर पालिका परिषद के लिए मतदान संपन्न हुआ । मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान प्रतिशत 66.11 प्रतिशत रहा । निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अधिकारियों की टीम लगातार भ्रमण करती रही। आला अधिकारियों ने भी चुनाव पर नजर बनाए रखी। कुछ केंद्रों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत मिलने को लेकर कहासुनी हुई। पुलिस द्वारा कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। जिन्हें बाद में देकर छोड़ दिया गया। मतदान पूर्ण होने के बाद मतपेटिका एटा रोड स्थित महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में रखी गई हैं। 13 मई को मतगणना होगी।

vinay

यह भी देखें :-