Visitors have accessed this post 122 times.

सादाबाद :  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा वृंदावन में प्रथम वर्ष आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेने के लिए सादाबाद से तीन आरएसएस कार्यकर्ता रवाना हो गए। कूपा गली स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में उन्हें तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर विदा किया गया।
नगर संघ चालक किशन जी ने बताया कि हाथरस जिले से कुल 12 कार्यकर्ता इस संघ शिक्षा वर्ग में सम्मिलित होने के लिए गए हैं। वर्ग में संघ के क्रिया कलापों की जानकारी दी जाएगी। भविष्य में संघ की शाखाएं लगाने की प्रक्रिया को भी बताया जाएगा। बौ़द्धक क्षमता, शारीरिक और सामाजिक क्षमता व समाज के हर वर्ग में कार्य करने की भी जानकारी दी जाएगी। मौके पर सह संघ चालक राजकुमार, नगर व्यवस्था प्रमुख राकेश गर्ग, हंवीर सिंह, अर्जुन प्रजापति, रामवीर वर्मा, अजय जी, गोविंद, राजकुमार सविता, जगदेव चौधरी, अरविंद जी खाद वाले आदि थे।

Akhilesh

 

यह भी देखें :-