Visitors have accessed this post 1018 times.
सासनी : भारत विकास परिषद शाखा सासनी की ओर से विजयगण रोड पर वृक्षारोपण किया गया। इस तहत नीम, चंपा, बोतल पाम, शमी, अमरुद, वेलपत्थर सहित लगभग 50 पौधे लगाए गए। इस दौरान हर्बल, फूलदार तथा एरिका पाम के पौधे लगाए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय ने पौधों की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस दौरान सचिव अम्बुज जैन ने कहा कि पौधे हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान करते हैं वही आक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने कहा कि महामारी के दौर में आक्सीजन की कमी आ रही है। ऐसे में पौधारोपण करना लाभदायक सिद्ध होगा। पेड़-पौधे जीवन जीने के लिए वातवरण से कार्बनआक्साइड को ग्रहण करके हमें आक्सीजन प्रदान करते है। पौधे हमारे जीवन जीने का प्राकृतिक उपहार है।
इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश वार्ष्णेय, सचिव अम्बुज जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय, राजकुमार अग्रवाल, वैभव वार्ष्णेय, अंतेश वार्ष्णेय, खगेंद्र शास्त्री, नवीन वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, विवेक उपाध्याय,आदि मौजूद थे।
INPUT – DEV PRAKASH
यह भी देखें :-









