Visitors have accessed this post 988 times.

हाथरस : हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन के अवसर पर, वसुंधरा एन्क्लेव स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय की संचालिका बहिन बी.के. रानी दीदी नें पूर्व सांसद राजेश दिवाकर तथा उनकी धर्मपत्नी व नगर पालिका परिषद् हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी को उनके आवास पर पहुंच कर रक्षा सूत्र बाँधा तथा मिष्ठान खिलाया इस अवसर पर उन्होंने कहा की रक्षाबंधन त्योहार को मनाने की शुरुआत बहुत पौराणिक है . ऐसा कहा जाता है कि इस त्योहार को देवी – देवताओं के समय से मनाया जा रहा है पर्व हर साल बहुत ही पवित्र दिन यानि श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है,पूर्व सांसद तथा पालिका अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए , रक्षाबंधन के त्योहार को सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की ।