Visitors have accessed this post 881 times.

हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा देशभर में आयुष्मान भव अभियान प्रारंभ किया गया है जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा किया गया सभी जिलों में इसका सीधा प्रसारण जिला चिकित्सा आलम मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर किया गया हाथरस जनपद में बागला जिला अस्पताल में आयुष्मान भव’ कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि आज से प्रारंभ हो रहे आयुष्मान भव कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा इसके अंतर्गत गांव तथा शहरों में आयुष्मान मेला आयोजित किए जाएंगे आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सभी सेवाओं का लाभ जनता को दिया जाएगा इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ मंजीत सिंह सीएमएस डॉक्टर सूर्य प्रकाश एसीएमओ डॉ राजीव गुप्ता डॉक्टर नरेश गोयल डीपीएम बालवीर वर्मा डॉ आलम डॉ प्रभात आमिर खान शैलेंद्र भारद्वाज मोहित त्रिवेदी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।