Visitors have accessed this post 583 times.

हसायन विकासखंड कार्यालय में भाजपा विधायक ने लाभार्थियों को सीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र
वितरित किये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के निराश्रित या अनआवासीय लोगों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाये जाते हैं। जिसके क्रम में आज सिकंदराराऊ के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में विकासखंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी नीरज गर्ग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा स्वीकृति पत्र बांटे गए। आवास योजना के स्वीकृति पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे । इस कार्यक्रम में विकास खंड कार्यालय के समस्त कर्मी , सेक्रेटरी और हसायन क्षेत्र के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI