Visitors have accessed this post 600 times.
सिकंदराराऊ : कोतवाली पर शनिवार को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर महीने के हर शनिवार को तहसील परिसर एवं थाना परिसर में अलग-अलग रूप में अधिकारियों के माध्यम से समाधान दिवस का आयोजन कराया जाता है। जिसमें आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुनकर कुछ फरियादियों की फरियाद का मौके पर निस्तारण किया जाता है परंतु कुछ को फरियादियों की समस्याओं का समाधान हेतु आदेश दिया जाता है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 23 सितंबर को सिकंदराराऊ कोतवाली परिसर में उपजिला अधिकारी वेद सिंह चौहान एवं क्षेत्र अधिकारी डा आनंद कुमार के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना गया। कुछ फरियादियों की फरियाद का मौके पर निस्तारण किया गया।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :









