Visitors have accessed this post 918 times.

सिकंदराराऊ : डीजी लखनऊ के आदेश पर पूरे उत्तर प्रदेश में अग्निशमन अधिकारियों द्वारा स्कूल एवं रेस्टोरेंट एवं सार्वजनिक स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन करके स्कूली बच्चों एवं जनता को आग से बचने के लिए तरीके बताऐ जा रहे हैं । इसी श्रृंखला में 17 अक्टूबर को सिकंदराराऊ में स्थित अमोल चंद पब्लिक स्कूल में केपी सिंह अग्निशमन अधिकारी अपनी संयुक्त टीम के साथ पहुंचे और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान स्कूली बच्चों एवं अध्यापकों को आग से बचाव करने के तरीके समझाए। आपातकाल में होने वाली आगजनी से छत से नीचे उतरने के तरीके एवं उपाय बताए। मॉक ड्रिल के दौरान अमोल चंद पब्लिक स्कूल का पूरा स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-