Visitors have accessed this post 1549 times.
लखनऊ: कश्मीर में धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोहर लगाए जाने को लेकर भाजपा नेता एवं प्रमुख दवा व्यवसायी देवेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मिठाई बाँट कर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के कश्मीर में धारा 370 को हटाने के निर्णय पर अपनी मोहर लगा दी है। न्यायालय द्वारा कहा गया है कि कश्मीर से धारा 370 हटाना एक उचित निर्णय था। प्रधानमंत्री ने यह एक ऐतिहासिक निर्णय भारत के लिए लिया है। भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना एक देश में एक विधान, एक प्रधान आज पूरा हो गया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।
इनपुट : विनय चतुर्वेदी









