Visitors have accessed this post 589 times.

पुरदिल नगर कस्बा के ललिता गेट में स्थित मां ललता देवी के मंदिर पर एक जातीय मेला का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मां ललिता मन्दिर पर होली के बाद प्रत्येक मंगलवार को जातीय मेला लगता है। जहाँ बडी संख्या मे भक्त पूजा अर्चना को आते है।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ललिता मां के मंदिर पर होली के बाद मंगलवार को लगने वाले इस मेला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने दूर दराज के गाँव से आकर पूजा अर्चना की और बच्चों के स्वस्थ रहने तथा लम्बी उम्र की कामना की ।यह जातीय मेला प्रत्येक मंगलवार को लगता है। जो दो महीने तक चलता है।

मान्यता है कि इस मन्दिर पर मंगलवार के दिन पूजा करने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं तथा दीर्घ आयु होती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मां ललता देवी के मंदिर पूरे देश मे दो ही है।
एक नीमसार मे और दूसरा पुरदिल नगर मे है।मेला मे पुलिस प्रशाशन सुरक्षा की द्रष्टी से तैनात रहे

INPUT – PUSHPAKANT SHARMA