Visitors have accessed this post 81 times.

हाथरस : 24 फरवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपाइयों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी रहे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलने और उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कई वर्षों पहले जिन विचारों की रोशनी से संत रविदास ने समाज को जगमग किया था। आज भी समाज को उन जैसे विचारकों की जरूरत है। रविदास समाज और साहित्य से महात्मा के रूप में समझे जाते हैं। उन्होंने कहा था कि मन चंगा तो कठौती में गंगा। जिसके मन में गंगा जैसे निर्मल भाव होते हैं। वही परमात्मा का असली भक्त होता है। अहंकार को पूर्ण रूप से त्याग कर की गई भक्ति ही असली भक्ति होती है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ,भूरा पहलवान, मुंशीराम चटावले, जितेंद्र सिंह ,राजू राज एडवोकेट, गुरदीप निरंकारी, प्रवीण सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।