Visitors have accessed this post 918 times.
अलीगढ : वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के निर्देशन में दो दिवसीय अनुष्ठान किया गया। यज्ञ के दूसरे दिन मुख्य यजमान शहर के उद्योपति श्री धनजीत बाड्रा द्वारा आचार्य गौरव शास्त्री,ऋषि शास्त्री,शिवम व्यास,ऋषभ वेदपाठी आदि विद्वान अचार्यों ने वेदमन्त्रों पर पूर्णाहुति दिलवायीं।
स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से असफल कार्यों को सफल किया जा सकता है,प्राचीन काल में राजा भी किसी बड़े युद्ध से पहले और उसकी समाप्ति पर महायज्ञ का आयोजन करते थे। साथ ही पर्यावरण में नकारात्मक ऊर्जाओं के प्रभाव को नष्ट करने के लिए मन्त्रों के साथ दीं गयीं आहुतियाँ अत्यंत प्रभावी होती हैं।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें:-









