Visitors have accessed this post 874 times.

सिकंदराराऊ। श्री रामनवमी पर नगर में धूमधाम से बैंडबाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक धुनों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

मंदिर बगिया बारहसैनी से शोभायात्रा का शुभारंभ आयोजकों द्वारा पूजा अर्चना करके किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। शोभयात्रा में शामिल बैंड ने धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, भगवान श्री शिव, पंचमुुुखी हनुमान जी की झांकी आकर्षण केंद्र रहीं। मां काली के स्वरूप ने तलवारबाजी के अद्भुत करतब दिखाए।
इस अवसर पर पंकज गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय, अमितेश वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, प्रवीन वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, आकाश शर्मा , रामनवमी मेला समिति अध्यक्ष देव वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष दक्ष वार्ष्णेय ,, मंत्री दर्शिल वार्ष्णेय, कोशाध्यक्ष अर्जुन वार्ष्णेय, संयोजक राघव वार्ष्णेय मोबाइल प्लाजा संचालक , योजित वार्ष्णेय व्यवस्थापक , अभिनव वार्ष्णेय, केशव वार्ष्णेय , तनाव वार्ष्णेय, निशांत दीक्षित, सारांश वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय ध्रुव वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी