Visitors have accessed this post 641 times.

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के पांच हिस्ट्रीशीटरों की मौत के बाद उनकी हिस्ट्रीशीट भंग कर दी। अब वे हिस्ट्रीशीटर नहीं कहे जायेंगे।

कोतवाली के गांव मुगलगढ़ी निवासी गुलाब पुत्र जुल्फी बंजारा हाल निवासी गांव जखैआ मैनपुरी की कोतवाली में निरंतर अपराध करने के बाद उसकी हिस्ट्री शीट खोल कर हिस्ट्रीशीटर बना दिया गया था।भूरा पुत्र नाजिर निवासी मोहल्ला दमदमा , कन्हीं सिंह उर्फ बृजराज पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गांव गन्थरी शाहपुर, बादाम सिंह पुत्र छिददा सिंह निवासी नगला मसंद, शेषकुमार उर्फ छोटे पुत्र पोखपाल निवासी नौरंगाबाद पूर्वी अपने समय में लगातार अपराध करने के कारण कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिए गए थे। अब पांचों की मौत के बाद सीओ डॉ आनन्द कुमार, कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने इनकी हिस्ट्रीशीट भंग कर दी है ।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी