Visitors have accessed this post 709 times.

सिकंदराराऊ : सीबीएसई द्वारा घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में अमोल चंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। विद्यालय के छात्र शांतनु बघेल ने 90.6 प्रतिशत, विक्रम सिंह ने 86.2 प्रतिशत, कृष वार्ष्णेय ने 85.2 प्रतिशत, अनन्य ने 83.4 प्रतिशत, सार्थक ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय एवं सागर वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर भविष्य में इसी तरह अपने अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-