Visitors have accessed this post 760 times.

सिकंदराराऊ। थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग, गस्त के दौरान कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त मोहित चौहान पुत्र राजकुमार निवासी मौहल्ला बारहसैनी कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

इनपुट : विनय चतुर्वेदी