Visitors have accessed this post 930 times.

सिकंदराराऊ : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का सिकंदराराऊ आगमन पर जिला अध्यक्ष हाथरस मोनू सिंह ने अपनी टीम व मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मोहित उपाध्याय के साथ फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री राजभर ने मंडल अध्यक्ष मोहित उपाध्याय के साथ चर्चा करके अलीगढ़ मंडल में संगठन की जानकारी हासिल की।
अरविंद राजभर ने लखनऊ से चलकर जिला अध्यक्ष अलीगढ़ अमित जादौन के निवास नगला तुलाराम जनपद अलीगढ़ पहुंच कर जिला अध्यक्ष के पिताजी के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अरविंद राजभर के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप भी मौजूद रहे।
इस मौके पर बबलू शर्मा , अर्पित उपाध्याय , भोले पंडित , आकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें:-