Visitors have accessed this post 848 times.

सिकंदराराऊ : श्री कृष्णा महाविद्यालय अगसौली में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा जिला संयोजक एवं प्रमुख दवा व्यवसायी देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार से प्रदेशवासियों को बहुत फायदा हो रहा है । प्रदेश के युवाओं को कौशल भारत एवं कुशल भारत बनाने में मदद मिल रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, राजीव गुप्ता, हृदेश गुप्ता, चंद्रकेश राजपूत, प्रदीप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

INPUT – VINAY  CHATURVEDI

यह भी देखें :-