Visitors have accessed this post 646 times.
हाथरस : जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस गूंज द्वारा बागला जिला चिकित्सालय में टीबी के मरीजों को जागरूक किया गया। टीबी के विशेषज्ञ डॉक्टर पी के भारती द्वारा मरीजों को बहुत ही अच्छी जानकारी दी गई ।उन्होंने संस्था के सदस्यों को बताया कि काफी मरीज़ पोषक आहार और उचित दवाइयों के सेवन से सही हो चुके है। साथ ही बताया कि मरीज अपने परिवार को इससे कैसे बचा सकते है। संस्था की सदस्यों द्वारा 10 मरीजों को गोद लिया और पूरे माह का पोषाहार उपलब्ध कराया एवं मरीज़ों को तुलसी का पौधा भेंट किया ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढें और वह जल्दी स्वास्थ्य लाभ कर सकें ।संस्था द्वारा समस्त स्टाफ को भी तुलसी पौधाभेंट किया।आज के कार्यक्रम में विशेष सहयोग अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ,सचिव माधुरी वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रितु वार्ष्णेय ,यूनिट डायरेक्टर सीमा वार्ष्णेय,वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित,मोहिता पोद्दार ,गरिमा वार्ष्णेय ,रजनी आंधिवाल ,प्रीति वार्ष्णेय ,नूपुर गर्ग आदि का रहा।









