Visitors have accessed this post 551 times.
हाथरस : सासनी के गांव लाडौता में आयोजित विशाल कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी रही मुख्य अतिथि फीता काट किया शुभारंभ
सासनी के गांव लाडौता में चल रहे विशाल कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही तथा दूसरे दिन के खेल का उनके द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों द्वारा पटका पहनाकर तथा पुष्प तथा तस्वीर भेंटकर उनका जोरदार स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आयोजकों को विशाल टूर्नामेंट आयोजित करने हेतु बधाई दी उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ही अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं जो देश का नाम रोशन करते हैं । 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में ठाकुर गजेंद्र पाल सिंह ठाकुर विनोद सिंह ठाकुर कुशल पाल सिंह ठाकुर योगेंद्र सिंह गिरीश चंद्र शर्मा भूरा मास्टर मनीष जादौन लेलो भैया सतीश प्रधान गिर्राज सिंह सतीश पंडित राजवीर सिंह राधेश्याम प्रवीण सिंह तथा भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।









