Visitors have accessed this post 804 times.

सिकंदराराऊ । विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का 66 वां जन्मदिवस समर्थकों द्वारा धूमधाम के साथ केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर विधायक आवास पर आयोजित एक समारोह में फूल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके और पटका उड़ाकर भाजपाइयों द्वारा विधायक का शानदार स्वागत किया गया। वहीं उनको उपहार भी भेंट किए गए।

विधायक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा जीवन क्षेत्र के लिए समर्पित है। मैं हमेशा क्षेत्र की जनता की भलाई और कल्याण के लिए कार्य करता रहूंगा। आप लोगों ने जो प्यार मुझे दिया है। उसका हमेशा ऋणी रहूंगा।
इस अवसर पर डॉक्टर तरुण राणा डॉक्टर हर्ष राणा,पंकज गुप्ता, नितिन पुंडीर,गिरीश मोहन गुप्ता,शिव प्रताप सिसोदिया प्रवीण वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय,मुकुल गुप्ता, लोकेश जादौन, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, मोनू माहेश्वरी, दाऊ दयाल वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी,राबिया बहन कमलेश शर्मा, अजय प्रताप सिंह बृजमोहन गुप्ता, आदि मौजूद रहे।