
Visitors have accessed this post 921 times.
हाथरस : खेल मंत्रालय लखनऊ के बैनर तले खेल स्टेडियम, हाथरस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष में “जिला स्तरीय जूनियर वर्ग” के बालक बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टोटल 140 खिलाड़ियों ने भाग लिया,
जिसमें विनायक इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस के 12 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
इसमें 400 मी बालिका वर्ग में साक्षी जादौन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
निशा चौधरी ने ट्रिपल जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
शॉट पुट थ्रो में निशा चौधरी द्वितीय स्थान और पायल लवानिया तृतीय स्थान पर रहे। 
डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में पायल लवानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन श्री के के चौधरी, डायरेक्टर हरेंद्र सिंह,प्रिंसिपल सुमित सक्सेना और समस्त स्टाफ ने कोच विवेक कुमार गुप्ता और सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 








