Visitors have accessed this post 289 times.
हाथरस : पुण्यश्लोक लोकमाता देवी रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें अहिल्याबाई होलकर द्वारा कराए गए सेवा, गौरवमयी सुशासन, धर्मार्थ और ऐतिहासिक कार्यों को दर्शाया गया,प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि , सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने किया
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृक्तिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है,सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज में व्याप्त तमाम तरह की कुरीतियों का विरोध किया और समाज को एक नई दिशा प्रदान की हम सबको उनके जीवन को विषय में पढ़ना चाहिए।
इस मौके पर अभियान सह संयोजक हरीश सेंगर, तपन जौहर, भूपेंद्र कौशिक, बृजेश चौहान मूलचंद वार्ष्णेय, राजेश सिंह गुड्डू ,सुनीता वर्मा, मुरारीलाल वार्ष्णेय , भोला सिंह रावत,नीरैश कुमार सिंह, रितु गौतम, अशोक गोला, दमेश कुमार चक, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार जैन आदि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 









