Visitors have accessed this post 1075 times.
हाथरस। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस द्वारा गुरुवार को ओढ़पुरा स्थित काका हाथरसी स्मारक के सामने पंकज गुप्ता ‘पदु वाले’ के प्रतिष्ठान पर मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गई। इस सेवा कार्य का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जायंट्स ग्रुप द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में आम लोगों को ठंडा व मीठा शरबत पिलाना एक अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ग्रुप द्वारा पिछले माह गुंडहाई बाजार में भी एक प्याऊ लगाई गई थी, जिसका लाभ आम जनता को मिला।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से न केवल आमजन को राहत मिलती है, बल्कि समाज के अन्य लोग एवं सामाजिक संस्थाएं भी प्रेरणा ग्रहण करती हैं।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप अध्यक्ष गोवर्धन दास शर्मा, केंद्रीय कमेटी सदस्य बोहरे बृजमोहन शर्मा सर्राफ, स्पेशल कमेटी मेंबर अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), मदन मोहन वार्ष्णेय, दिनेश चंद्र गुप्ता, दिनेश अग्रवाल (सिकतरा वाले), विजय वार्ष्णेय, बबलू पंकज दीक्षित, उमाशंकर जैन आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।









