Visitors have accessed this post 968 times.

हाथरस के विकास खण्ड- मुरसान के ग्राम- उदयभान भकरोई , जैतपुर, भूडरी एवं ग्राम- कोटा में कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2025 के कार्यक्रम के साथ क्लस्टर प्रदर्शन के अंतर्गत भारत सरकार की एस.सी.एस.पी. योजना के अंतर्गत धान की उन्नत शील प्रजातियां पी.बी.-1886 और पी.बी.-1897 के ब्रीडर सीड को अनुसूचित जाति के किसानों को हाथरस जिले के सभी चिन्हित ग्रामों में वितरित किया गया । प्रत्येक गांव में 10 अनुसूचित जाति के कृषकों व कृषक महिलाओं को बीज वितरित किया गया। के.वी.के. हाथरस की तरफ से किसानों को बीज की 5 किलो बीज की किट को किसानों को निशुल्क बांटा गया। कार्यक्रम में केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम, फरह,मथुरा से आए वैज्ञानिक डॉ योगेश कुमार सोनी एवं कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी (गृह विज्ञान) कृषि विभाग, हाथरस से टी.ए.सी. अजय सिंह एवं ए.डी.ओ.एजी. कमलकांत रावत, ए.टी.एम. प्रवीण प्रताप सिंह, बी.टी.एम. संजीव शर्मा फसल बीमा योजना से प्रेम पाल गोला व ग्राम प्रधान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीनों गांवों के लगभग 372 किसानों ने प्रतिभाग किया ।

INPUT VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :