Visitors have accessed this post 991 times.
लखनऊ। देश में आपातकाल की 50वीं बरसी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन करेगी। 25, 26 और 27 जून को प्रदेश में अलग-अलग 9 स्थानों पर ये कार्यक्रम होंगे। गुरुवार को इस संदर्भ में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 
धर्मपाल सिंह ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है। कांग्रेस सरकार ने देश पर आपातकाल थोपा था। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने कहा कि इमरजेंसी के उस दमनकारी कालखंड को आज का युवा ठीक से समझे, यही आयोजन का उद्देश्य है। मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम मेरठ, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, प्रयागराज में होंगे।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवबीर भदौरिया, प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, देवेन्द्र पटेल, हर्ष वर्धन सिंह उपस्थिति रहे। झाँसी कार्यक्रम का प्रभारी डॉ शिवबीर सिंह भदौरिया को बनाया गया ।
इनपुट : राघवेन्द्र चौहान









