Visitors have accessed this post 1264 times.

हाथरस । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण अभियानों की जानकारी दी, तथा प्रदेश में इन अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।

इसके साथ ही डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश के युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने हेतु हाल ही में घोषित 60,244 पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगी एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा संगठन की सक्रियता एवं जनजागरण अभियानों की सराहना करते हुए राज्य में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।