Visitors have accessed this post 935 times.

सादाबाद के अग्रवाल सेवा सदन में कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सालय और श्याम स्टील लिमिटेड, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 132 मरीजों ने पंजीकरण कराकर वरिष्ठ चिकित्सकों से नेत्र परीक्षण करवाया। परीक्षण के दौरान 32 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन हेतु श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सालय मथुरा रेफर किया गया।शिविर में डॉ. अनुभव उपाध्याय, डॉ. नरेश कुमार, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, सलीम अहमद और यज्ञदेव आर्य की अहम भूमिका रही।

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :