Visitors have accessed this post 599 times.

सिकंदराराऊ : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत सिकंद्राराऊ क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं संचारी रोगों की रोकथाम हेतु दवाई के छिड़काव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के मथुरा विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी उपस्थित रहे। उमाकांत जी ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर, मंदिरों की सफाई, स्वच्छता अभियान आदि सेवामूलक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं। ये न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव जीवन को प्राणवायु ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण से न केवल प्रकृति का संतुलन बना रहता है, बल्कि वर्षा चक्र भी नियंत्रित होता है। आज के समय में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें। कार्यक्रम में डॉ अरविन्द भारद्वाज वरिष्ठ समाजसेवी के साथ विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल की समस्त कार्यकारिणी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :