Visitors have accessed this post 604 times.
आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को रेलवे स्टेशन रोड, रति का नगला के पास एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान हेमंत उर्फ छोटू पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी जैतपुर के रूप में की। बताया गया कि हेमंत की गुमशुदगी थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज थी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ मौके पर पहुंचे और परिजनों को बुलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

INPUT – YATENDRA PRATAP

यह भी देखें :










