Visitors have accessed this post 55 times.

हाथरस : दिनांक 04 से 06 अगस्त 2025 तक आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए आज जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन प्रातः 11:00 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में किया गया।
इस ट्रायल में कुल 36 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया उप क्रीड़ा अधिकारी श्री काशी नरेश यादव की देख-रेख में सम्पन्न हुई, जिसमें निर्णायक मंडल में सुजी यादव, दीप गगन, आरती, अन्नू आकाश, एवं स्मृता सम्मिलित रहीं।
चयनित महिला खिलाड़ी मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेंगी, जिसका आयोजन कल दिनांक 26.07.2025 को प्रातः 11:00 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में किया जाएगा।
जनपद हाथरस की चयनित महिला खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
कविता, बरखा, भावना, कीर्ति, भावना कश्यप, दीक्षा शर्मा, सपना भारती, सुमन, दिशा, प्राची सारस्वत, प्रियंका चौधरी एवं ममता।
आरक्षित खिलाड़ी:
आरुषी, टीना एवं मिनाक्षी यादव।
यह जानकारी उप क्रीड़ा अधिकारी, हाथरस काशी नरेश यादव द्वारा प्रदान की गई।