Visitors have accessed this post 1413 times.
हाथरस। 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र गा. काशीराम योजना में अनुरक्षण एवं लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस कारण दिनांक 27 जुलाई 2025 को प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी:
काशीराम कॉलोनी, जलेसर रोड, तरफरा रोड, शिव कॉलोनी, चामड़ गेट, अईपुरा, नयाबॉस, सियल खेड़ा, विक्रांत नगर आदि क्षेत्र।
इस असुविधा के लिए समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया जाता है।
यह जानकारी अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण विभाग, हाथरस द्वारा दी गई है। 









